,

हैवान पिता! दस साल की बेटी से रेप का प्रयास, मां ने चुंगल से छुड़ाया

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पर अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

रुद्रपुर। उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में धुत एक व्यक्ति पर अपनी ही 10 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। घटना का विरोध करने पर आरोपी ने पत्नी के साथ मारपीट की और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत अन्य संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे वह अपने तीन वर्षीय पुत्र के साथ एक चारपाई पर सो रही थी, जबकि उसकी 10 वर्षीय पुत्री पास में दूसरी चारपाई पर सोई हुई थी। इसी दौरान उसका पति शराब के नशे में घर पहुंचा और पुत्री के पास जाकर लेट गया।

महिला ने बताया कि कुछ देर बाद उसकी पुत्री अचानक घबराकर चिल्लाने लगी। उसे लगा कि बच्ची शायद कोई बुरा सपना देखकर डर गई है। उसने बच्ची को शांत कराया और दोबारा सुलाने के बाद कमरे की लाइट बंद कर दी, लेकिन कुछ ही देर बाद बच्ची फिर से असहज होकर हरकत करने लगी। इस बार महिला को संदेह हुआ तो उसने तुरंत कमरे की लाइट जलाई।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

महिला का आरोप है कि लाइट जलाते ही उसने देखा कि उसका पति अपनी ही पुत्री के साथ दुष्कर्म का प्रयास कर रहा था। यह देखकर वह स्तब्ध रह गई। उसने तत्काल बच्ची को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया और पति का विरोध किया। आरोप है कि विरोध करने पर आरोपी ने महिला के साथ मारपीट की और धमकी दी कि यदि उसने इस घटना की जानकारी किसी को दी या पुलिस में शिकायत की तो वह उसे जान से मार देगा।

घटना के बाद महिला ने हिम्मत जुटाई और अपनी पुत्री के साथ पुलिस के पास पहुंचकर पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। उसने आरोपी पति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए लिखित तहरीर सौंपी। मामले की जांच कर रहीं एएसआई विनीता नेगी ने बताया कि महिला की शिकायत प्राप्त हो गई है। पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। बच्ची और परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें