, ,

देहरादून: यमुना नदी में दर्दनाक हादसा: किशोरी की डूबने से मौत, SDRF ने बरामद किया शव

विकासनगर (देहरादून): विकासनगर यमुना नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद किया। घटना भीमावाला क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डायल 112 के जरिए एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक किशोरी यमुना नदी में…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

विकासनगर (देहरादून): विकासनगर यमुना नदी में डूबने से 17 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई। एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद नदी से शव बरामद किया।

घटना भीमावाला क्षेत्र के पास की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक डायल 112 के जरिए एसडीआरएफ को सूचना मिली कि एक किशोरी यमुना नदी में डूब गई है। सूचना मिलते ही अपर उप निरीक्षक आशिक अली के नेतृत्व में एसडीआरएफ टीम रेस्क्यू उपकरणों और डीप डाइवर्स के साथ मौके पर पहुंची।

टीम ने तेज बहाव और गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाया। काफी देर तक तलाश के बाद किशोरी का शव नदी से बाहर निकाला गया। मृतका की पहचान 17 वर्षीय किशोरी निवासी नवाबगढ़, विकासनगर के रूप में हुई है। एसडीआरएफ ने शव को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें