, ,

उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया इस परीक्षा का रिजल्ट

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से पीसीएस-जे के 13 पदों के लिए 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयोग की ओर से…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने पीसीएस-जे की मुख्य परीक्षा व कंप्यूटर परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग की ओर से पीसीएस-जे के 13 पदों के लिए 15 अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए सफल घोषित किया गया है।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के सचिव गिरधारी सिंह रावत ने बताया कि आयोग की ओर से दो से पांच अगस्त-2022 के बीच उत्तराखंड पीसीएस-जे 2021 की मुख्य लिखित और कंप्यूटर परीक्षा का आयोजन किया गया था। इन दोनों परीक्षा में आयोग की ओर से 15 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू की सूचना अलग से प्रसारित की जाएगी। इंटरव्यू के दौरान अभ्यर्थियों के सभी दस्तावेज का वेरिफिकेशन भी किया जाएगा। अगर वेरिफिकेशन के दौरान डॉक्यूमेंट में कमी रही तो तत्काल उम्मीदवारी रद्द कर दी जाएगी। अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं कट आफ मार्क्स से संबंधित सूचना अंतिम चयन परिणाम घोषित किए जाने के पश्चात आयोग की वेबसाइट psc.uk.gov पर जारी किए
जाएंगे।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक भू-वैज्ञानिक और खान अधिकारी के पदों पर भर्ती की स्क्रीनिंग परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। सहायक भू-वैज्ञानिक के लिए 18 और खान अधिकारी के लिए 15 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। इन सभी का इंटरव्यू दिसंबर में होगा।

लेखक के बारे में

One response to “उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने जारी किया इस परीक्षा का रिजल्ट”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें