, ,

Uksssc Paper Leak: आरोपियों की जमानत के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगी एसटीएफ

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उत्तराखंड एसटीएफ जल्द ही आरोपियों की बेल के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेगी। एसटीएफ ने फैसला किया है कि वह आरोपी हाकम सिंह और संजीव चौहान को मिली बेल के अगेंस्ट उच्च न्यायालय की दरवाजा खटखटाएगी।बता दें कि उत्तराखंड एसएसएससी वीडियो भर्ती…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले में बड़ी अपडेट सामने आ रही है। उत्तराखंड एसटीएफ जल्द ही आरोपियों की बेल के खिलाफ हायर कोर्ट में अपील करेगी। एसटीएफ ने फैसला किया है कि वह आरोपी हाकम सिंह और संजीव चौहान को मिली बेल के अगेंस्ट उच्च न्यायालय की दरवाजा खटखटाएगी।
बता दें कि उत्तराखंड एसएसएससी वीडियो भर्ती की परीक्षा का पेपर लीक होने के बाद मामले के मुख्य आरोपी हाकम सिंह और संजीव चौहान को जेल भेजा गया था। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय ने इस मामले में बीती 30 जनवरी को आरोपियों को बेल दे दी। हालांकि हाकम सिंह अभी जेल में है और चार से पांच मामले हाकम पर अभी पेंडिंग हैं।

यूकेएसएसएससी पेपर लीक मामले के अभियुक्तों के खिलाफ एसटीएफ सख्ती के मूड में दिख रही है। इस कड़ी में मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसटीएफ ने जमानत पाने वाले अभियुक्तों के खिलाफ कार्रवाई करने का मन बनाया है। जल्द ही एसटीएफ हाईकोर्ट में अपील करने जा रही है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर UKSSSC परीक्षा घोटाले में जमानत पर बाहर आये आरोपियों की जमानत रद्द कराने के लिए एसटीएफ अब हाईकोर्ट में अपील करेगी। ग्राम पंचायत विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2016 में हुई धांधली के संबंध में सतर्कता अधिष्ठान सेक्टर देहरादून में पंजीकृत मुकदमा संख्या 1/2020 धारा 420, 465, 467, 468, 471, 409, 201, 120 बी और धारा 13(1) डी सपठित धारा 13(2) जिसकी विवेचना उत्तराखंड शासन के आदेश से वर्तमान में एसटीएफ द्वारा की जा रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें