, ,

देहरादून में मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड ONGC अधिकारी की चाकू से गोदकर हत्या

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित पाश कालोनी अलकनंदा एन्क्लेव में अज्ञात व्यक्ति ने ओएनजीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बाथरूम में मिला। बुजुर्ग घर पर अकेले रहते थे। चिल्लाने की आवाज पड़ोसी ने सुनी:- जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एंक्लेव में रह रहे…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। जीएमएस रोड स्थित पाश कालोनी अलकनंदा एन्क्लेव में अज्ञात व्यक्ति ने ओएनजीसी से सेवानिवृत्त अधिकारी की चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। बुजुर्ग का खून से लथपथ शव बाथरूम में मिला। बुजुर्ग घर पर अकेले रहते थे।

चिल्लाने की आवाज पड़ोसी ने सुनी:- जीएमएस रोड पर स्थित अलकनंदा एंक्लेव में रह रहे 75 वर्षीय एके गर्ग अकेले रहते थे और उनकी एक बेटी जिसकी शादी हो चुकी थी और नोएडा में रहती है। जानकारी के मुताबिक देर शाम पड़ोसियों ने उनके घर से चिल्लाने की आवाज सुनी। जिसके बाद तत्काल पुलिस को पड़ोसियों ने सूचित किया। सूचना मिलने के बाद थाना बसंत विहार पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अवस्था में रिटायर्ड ओएनजीसी अधिकारी को अपने वाहन से अस्पताल लेकर पहुंची। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया है।

जांच पड़ताल में जुटी पुलिस:- एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग के बारे में पता चला है कि वह 2008 में ओएनजीसी के इंजीनियर पद से सेवानिवृत्त हुए थे। कुछ साल पहले ही उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी एक बेटी गुरुग्राम और एक चेन्नई में रहती है। अशोक कुमार गर्ग के पेट और छाती पर चाकू से कई घाव किए गए हैं। उन्हें क्यों और किसने मारा इस बात की जांच की जा रही है। जांच के लिए एसओजी और पुलिस की तीन टीमों का गठन किया गया है। पुलिस जल्द ही घटना का खुलासा कर लेगी। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें