देहरादून: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार; तीन महिलाओं को छुड़ाया

 देहरादून: सेक्स रैकेट का पर्दाफाश, तीन आरोपित गिरफ्तार; तीन महिलाओं को छुड़ाया

देहरादून। राजधानी देहरादून में से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां कैंट थाने क्षेत्र के बिंदाल इलाके में पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार का पर्दाफाश किया है। इस मामले में पुलिस ने महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं तीन पीड़िताओं का रेस्क्यू भी किया है, जिसने जबरदस्ती देह व्यापार कराया जा रहा था।

मिली जानकारी के अनुसार यह मामला गांधी नगर क्षेत्र में से सामने आया है। जहां मुखबिर से सूचना पर पुलिस ने रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान पर छापा मारा। बताया गया कि मकान के अंदर देह व्यापार का धंधा चल रहा था। छापेमारी के दौरान मकान में तीन युवक और दो युवतियां आपत्तिजनक हालत में मिले। मौके से नकदी व अन्य आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई हैं। मकान मालिक रानी देवी समेत तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी रानी देवी ने अपना जुर्म कबूल किया है। प

पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला ने बताया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर देह व्यापार का संचालन करती है। मामले में पुलिस ने मकान मालिक रानी देवी, सहयोगी आशीष कुमार पांडे, ग्राहक फुल्लो खान पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जांच जारी है। जबकि अन्य तीन युवतियों से पता चला कि आर्थिक तंगी से मजबूर होकर गलत धंधा करती है।

Khabri Bhula

Related post