,

देहरादून मर्डर केस: पुलिस ने हत्या के आरोप में दो सगे भाईयों को किया गिरफ्तार

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी, डीएल रोड निवासी शुभम (पुत्र स्वराज सिंह) पर शाम के समय धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे दून अस्पताल ले…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। डालनवाला क्षेत्र में हुई हत्या का पुलिस ने खुलासा करते हुए घटना में शामिल दो सगे भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार अंबेडकर कॉलोनी, डीएल रोड निवासी शुभम (पुत्र स्वराज सिंह) पर शाम के समय धारदार हथियार से हमला किया गया था। गंभीर रूप से घायल अवस्था में उसे दून अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जांच में सामने आया कि मृतक का आरोपितों के परिवार से पुराना विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते सुकिंदर सिंह के बेटे निखिल और अमन ने विवाद के दौरान शुभम को बुलाकर उस पर हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजनों की तहरीर पर मामला दर्ज कर फरार भाइयों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें गठित की गईं। मुखबिर तंत्र की मदद और दबिश के बाद दोनों आरोपितों को छह घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस पूछताछ में आरोपितों ने स्वीकार किया कि पुराने विवाद और आपसी कहासुनी के दौरान गुस्से में आकर उन्होंने शुभम पर धारदार हथियार से वार कर दिया था.गिरफ्तार आरोपितों की पहचान निखिल पुत्र सुकिंदर सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी, डीएल रोड, डालनवाला और उसके भाई अमन के रूप में हुई।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें