, ,

देहरादून: गुच्चू पानी में मिली ई-रिक्शा चालक का शव, जांच में जुटी पुलिस

देहरादून। यहां के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट गुच्चू पानी में आज मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। हादसे का शिकार हुआ युवक ई-रिक्शा चलाता था।एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक सोमवार से लापता था। युवक की पहचान मोहसिन निवासी मेहूवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। यहां के प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट गुच्चू पानी में आज मंगलवार को एक युवक की हत्या कर दी गई। हादसे का शिकार हुआ युवक ई-रिक्शा चलाता था।
एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि युवक सोमवार से लापता था। युवक की पहचान मोहसिन निवासी मेहूवाला के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि बीते सोमवार को तीन युवक मोहसिन की ई-रिक्शा बुक कर अपने साथ ले गए थे। मोहसिन की ई-रिक्शा गुच्चू पानी तिराहे पर खड़ी हुई थी। परिजन ही उसे ढूंढते हुए वहां तक पहुंचे थे।
पुलिस के अनुसार मोहसिन के सिर पर चोट के निशान हैं। शव के आसपास खाने पीने की चीजें भी पड़ी हुई थीं। शराब की बोतल भी वहीं पर रखी मिली। हत्या किसी पत्थर से वार कर की गई है। मोहसिन का शव भी झाड़ियों के पास पत्थरों में पड़ा मिला है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें