, ,

देहरादून: तेज रफ्तार कार ने बाइक सवार युवक को मारी टक्कर, मौके पर मौत

देहरादून। राजधानी देहरादून में भैयादूज के मौके पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कार थानो क्षेत्र से रायपुर की ओर तेजी से आ रही थी। इस दौरान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। राजधानी देहरादून में भैयादूज के मौके पर भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार ने अनियंत्रित होकर बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे युवक की दर्दनाक मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार कार थानो क्षेत्र से रायपुर की ओर तेजी से आ रही थी। इस दौरान कार ने अनियंत्रित होकर सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है मृतक युवक सतपुली का रहने वाला है। पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें