देहरादून। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की अनिवार्य जांच और शादी-समारोहों में लोगों की संख्या सीमित करने का सुझाव दिया गया है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया है। कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन करने के साथ ही अस्पतालों में भी पूरी तैयारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। एचएनबी चिकित्सा विवि के कुलपति प्रो हेमचंद्रा की अध्यक्ष में गठित इस कमेटी में स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ तृप्ति बहुगुणा सहित स्वास्थ्य के कई एक्सपर्ट शामिल है। एक्सपर्ट कमेटी के चेयरमैन प्रो हेमचंद्रा ने कमेटी की सिफारिशों की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि नए वायरस को राज्य में प्रवेश से रोकने और संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए तत्काल कड़े उपाय करने की जरूरत है। विदेश से आने वाले हर व्यक्ति की जांच और उन्हें क्वारंटीन किए जाने की भी सिफारिश की गई है। कमेटी की यह रिपोर्ट सरकार को दी गई है। जल्द इस पर अब सरकार की ओर से फैसला लिया जाना है। दक्षिण अफ्रीका से उत्तराखंड लौटे दस लोगों में से यूएस नगर जिले के छह लोगों की पहचान हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से उनकी कोरोना जांच कराई गई जिसमें उन्हें नेगेटिव पाया गया है। हालांकि इसके बावजूद इन छह लोगों को आईसोलेशन में रहने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल इन लोगों को एक सप्ताह तक होम आईसोलेशन में रहने को कहा गया है। किसी भी तरह के लक्षण उभरने पर उनकी फिर से जांच की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक ने बताया कि बाहर से आने वाले सभी लोगों की जांच अनिवार्य करने को कहा गया है।
ओमीक्रॉन को लेकर देशभर में अलर्ट, उत्तराखंड में बाहर से आने वालों की बार्डर पर होगी जांच
देहरादून। कोरोना के नए स्वरूप ओमीक्रॉन के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में अलर्ट जारी किया गया है। बॉर्डर पर बाहर से आने वालों की अनिवार्य जांच और शादी-समारोहों में लोगों की संख्या सीमित करने का सुझाव दिया गया है। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए एक्सपर्ट कमेटी का गठन किया गया…
पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














