,

विकासनगर : डाकपत्थर शक्ति नहर में डूबने से युवक की मौत, एसडीआरएफ की टीम ने निकाला शव…

विकासनगर। देहरादून जिले से विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में डाकपत्थर शक्ति नहर में युवक की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंची। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 19 साल का युवक…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

विकासनगर। देहरादून जिले से विकासनगर कोतवाली क्षेत्र में डाकपत्थर शक्ति नहर में युवक की डूबने से मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौक पर पहुंची। युवक की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
पुलिस ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि 19 साल का युवक डाकपत्थर शक्ति नहर में डूब गया है। तत्काल मामले की जानकारी एसडीआरएफ की टीम को दी गई। एसडीआरएफ की टीम बिना देरी किए मौके पर पहुंची और नहर में युवक की तलाश की।
एसडीआरएफ टीम सर्चिंग के दौरान डीप डाइवर लक्ष्मण सिंह को नगर की गहराई में भेजा गया। डीप डाइवर द्वारा 25 से 30 फीट गहराई में जाकर उक्त किशोर के शव खोज निकाला गया। मृतक का नाम वेदांक जोशी पुत्र राजेंद्र जोशी है। जो चकराता का रहने वाला था।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें