CM धामी ने वन क्लिक के माध्यम से साढ़े सात लाख से अधिक पेंशनर्स के खाते में भेजी पेंशन
देहरादून पुलिस ने किया 18 जुआरियों को गिरफ्तार, कई बड़े नेता भी शामिल
देहरादून। राजधानी देहरादून में बीती रात पुलिस ने निजी अपार्टमेंट में चल रहे लाखों के जुए के खेल का भंडाफोड़ किया है। 18 जुआरियों को मौके से गिरफ्तार किया गया है। जिनमें कई बड़े नेता भी शामिल बताए जा रहे हैं।
“ऑपरेशन प्रहार” के तहत अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में यह कार्रवाई की गई। एसएसपी के निर्देश पर क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने मंगलवार देर रात मई की रात सहारनपुर चौक स्थित महावीर अपार्टमेंट में छापा मारा।
यहां तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में बड़े स्तर पर जुआ खेला जा रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 18 जुआरियों को मौके से दबोच लिया। उनके कब्जे से 3,10,600 रुपये की नगदी, चार गड्डी ताश (208 पत्ते) और 20 डाइस बरामद किए गए।
पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ कोतवाली नगर थाने में जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पूछताछ में सामने आया कि गिरफ्तार अभियुक्त रोशन लाल बंसल अपने फ्लैट में जुए का संचालन कर रहा था और स्वयं भी इसमें शामिल था। गिरफ्तार आरोपितों में पूर्व भाजपा नेता राकेश उर्फ तिनका भी शामिल है।
गिरफ्तार आरोपित
राकेश उर्फ तिनका निवासी ऋषिनगर, रायपुर, देहरादून
रोशन लाल बंसल निवासी झंडा बाजार, देहरादून
सुजल निवासी झंडा बाजार, देहरादून
निक्कू कुमार निवासी तिलक रोड, देहरादून
सन्नी पासवान निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून
प्रीतम निवासी ब्राह्मणवाला, देहरादून
सुनील निवासी नालापानी, देहरादून
इंतजार निवासी चंदन नगर, देहरादून
सौरभ जायसवाल निवासी लक्खीबाग, देहरादून
विकास कुमार निवासी झंडाबाजार, देहरादून
अरुण कुमार निवासी ऋषिनगर, देहरादून
मुकेश निवासी कावली रोड, देहरादून
वाजिद खान निवासी निरंजनपुर, देहरादून
सूरज पासवान निवासी ब्रह्मपुरी, देहरादून
सुबोध पासवान निवासी लक्खीबाग, देहरादून
दिलबर निवासी करणपुर, देहरादून
हरीश निवासी ऋषिनगर सहस्त्रधारा रोड, देहरादून
कादिर निवासी करगी, देहरादून
