, ,

उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन की डोज नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 24 नये केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले 101 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे है। प्रदेश में बीते दिन कोरोना के 24 नये केस मिले हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। लगातार नये संक्रमित मिलने से सक्रिय मामले 101 हो गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार देहरादून जिले में 14, नैनीताल में तीन, पौड़ी में दो, हरिद्वार में एक संक्रमित मामला सामने आया है। पिछले 24 घंटे के भीतर 404 सैंपलों की जांच की गई। इसमें 24 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं कोरोना के 15 मरीज ठीक हुए हैं।

प्रदेश में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है। इधर, कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तराखंड में टीकाकरण ठप पड़ा है। राज्य में कोविशील्ड वैक्सीन गत जनवरी से खत्म है, जबकि कोवैक्सीन भी 31 मार्च को खत्म हो गई है। ऐसे में टीकाकरण बंद हो चुका है। प्रभारी अधिकारी टीकाकरण डा. अर्जुन सेंगर का कहना है कि राज्य में वैक्सीन की पहली डोज शत-प्रतिशत व्यक्तियों को लग चुकी है।

वहीं देश के कई राज्यों में कोरोना संक्रमण बढ़ने पर केंद्र सरकार ने भी सैंपल जांच बढ़ाने के साथ ही निगरानी और टीकाकरण करने के दिशानिर्देश दिए हैं। लेकिन प्रदेश में कोविड टीकाकरण के लिए कोविशील्ड और कोवॉक्सिन वैक्सीन नहीं है। जो लोग एहतियाती डोज लगाने के लिए स्वास्थ्य केंद्रों में जा रहे हैं। उन्हें वैक्सीन नहीं मिल रही है।

लेखक के बारे में

3 responses to “उत्तराखंड में कोविड वैक्सीन की डोज नहीं, कैसे चलेगा टीकाकरण अभियान”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें