, , ,

मुख्य सचिव ने दिए धराली, पौड़ी के आपदा के कारणों का अध्ययन करने के निर्देश

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पौड़ी तथा धराली में भू-वैज्ञानिकों की एक टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। जो इन आपदाओं के कारणों का अध्ययन करेगी। यह टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का नोडल अधिकारी बनाने का निर्देश दिया है। आईजी अरुण…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने पौड़ी तथा धराली में भू-वैज्ञानिकों की एक टीम भेजने के निर्देश दिए हैं। जो इन आपदाओं के कारणों का अध्ययन करेगी। यह टीम एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। इसके अलावा आईजी एसडीआरएफ अरुण मोहन जोशी को सर्च एवं रेस्क्यू ऑपरेशन का नोडल अधिकारी बनाने का निर्देश दिया है।

आईजी अरुण मोहन जोशी सेना, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, वायु सेवा के साथ ही ग्राउंड जीरो पर कार्य कर रहे अन्य विभागों तथा एजेंसियों के साथ समन्वय स्थापित करते हुए जल्द से जल्द रेस्क्यू अभियान को संपन्न करवाएंगे। सीएस ने हर्षिल घाटी में विभिन्न स्थानों पर किए जा रहे राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने के लिए इन स्थानों को सेक्टर में बांटने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि सभी सेक्टर प्रभारी अपने-अपने दायित्वों को समयबद्ध रूप से संपन्न कराएं। मुख्य सचिव ने जल्द से जल्द बैली ब्रिज का निर्माण किए जाने के निर्देश दिए ताकि सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी को भी शीघ्र बहाल किया जा सके। लोनिवि सचिव डॉ. पंकज कुमार पांडे ने बताया कि बैली ब्रिज के निर्माण का काम तेज गति से चल रहा है। बीआरओ को सभी तरह का सहयोग राज्य सरकार की एजेंसियों के माध्यम से प्रदान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल्द बैली ब्रिज बनाकर यातायात के लिए चालू कर दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें