चारधाम यात्रा: यात्रियों के लिए 13 भाषाओं में गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखें ध्यान…
चारधाम यात्रा: यात्रियों के लिए 13 भाषाओं में गाइडलाइन जारी, इन बातों का रखें ध्यान…
देहरादून। प्रदेश में 19 अप्रैल से चारधाम यात्रा का आगाज हो जाएगा। देश दुनिया से तीर्थयात्री यात्रा पर आने का प्लान बना चुके हैं, लेकिन उन्हें उच्च हिमालयी क्षेत्रों में यात्रा के दौरान खुद भी अपनी सेहत का ख्याल रखना है। इस बार यात्रियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना नहीं करना पडे़गा। पहाड़ी इलाकों में लोगों को चढ़ाई करते समय ऑक्सीजन की कमी होने लगती है या कुछ लोगों को सांस लेने भी बहुत दिक्कत होती है। इसलिए स्वास्थ्य विभाग ने 13 भाषाओं में स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी है। ताकि श्रद्धालु बिना किसी समस्या के अपनी यात्रा का आनंद ले सके। इसके अलावा चारधाम यात्रा मार्ग पर 25 विशेषज्ञ डॉक्टर, 178 मेडिकल अधिकारी और 414 पैरामेडिकल स्टाफ तैनात किया जाएगा।
चार धाम यात्रा हेल्पलाइन नंबर
यात्रियों की सुविधा के लिए सरकार के कई हेल्पलाइन नंबर जारी किए। ये नंबर यात्रियों की मदद के लिए 24 घंटे क्रियाशील रहेंगे। अगर किसी को यात्रा के दौरान लगे कि उन्हें किसी की मदद की जरूरत है, तो वह 112, 108 और 104 इन हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं। इनमें से 104 वाले हेल्पलाइन नंबर से जरिए किसी उच्च जोखिम यात्रियों पर नजर रखी जाएगी।
मौसम और जानकारी
पहाड़ी इलाकों में हर पल मौसम बदलता रहता है। इसलिए श्रद्धालु अपनी यात्रा के प्रारंभ करने से पहले मौसम की अच्छे से जानकारी लें और अपने बैग में गर्म कपड़े और दवाइयां जरूर रखें। साथ ही अपने रजिस्ट्रेशन लेटर का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी (QR कोड के साथ) हमेशा साथ रखें, क्योंकि चेकिंग पॉइंट पर इसकी जरूरत पड़ेगी।
