, , ,

केदारनाथ में दो और यमुनोत्री में एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से गई जान

रुद्रप्रयाग/बड़कोट। आज सोमवार को यमुनोत्री में एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जबकि बीते रविवार को बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक यात्री की गिरने से जान चली गई।इससे पहले केदारनाथ में बीते रविवार को प्रीति (58), निवासी ब्रजधाम, रामबाग लेन,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रप्रयाग/बड़कोट। आज सोमवार को यमुनोत्री में एक यात्री की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। जबकि बीते रविवार को बाबा केदार के दर्शनों को केदारनाथ पहुंचे दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया। जबकि एक यात्री की गिरने से जान चली गई।
इससे पहले केदारनाथ में बीते रविवार को प्रीति (58), निवासी ब्रजधाम, रामबाग लेन, एसवी रोड, बोरीवली महाराष्ट्र और किरीट ए त्रिवेदी (71) निवासी मुंबई की अचानक तबियत बिगड़ने से मौत हो गई। चिकित्सकों ने मौत का कारण सीने में दर्द व सांस लेने में तकलीफ होना बताया है। केदारनाथ में अब तक 27 यात्रियों की मौत हार्ट अटैक से हो चुकी है। चारधाम यात्रा के दौरान अब तक कुल 54 यात्रियों की मौत हो चुकी है। 

लेखक के बारे में

2 responses to “केदारनाथ में दो और यमुनोत्री में एक तीर्थयात्री की हार्ट अटैक से गई जान”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें