चंडीगढ़। मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर सोमवार रात को रॉकेट लांचर से किया गया हमला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले स्विफ्ट कार में आए थे और उन्होंने चलती कार से ही इमारत को निशाना बनाया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उधर रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के बाद मोहाली ही नहीं बल्कि ट्राईसिटी के अधिकारी भी सामने आ गए। एसएसपी चंडीगढ़ कुलदीप सिंह चहल, एसएसपी मोहाली विवेकशील सोनी ने मौके पर पहुंचकर सभी तथ्यों की जांच की।
सीएम भगवंत मान ने इस पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं। उन्होंने ट्वीट किया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने डीजीपी से पूरे मामले की रिपोर्ट मांग ली है। इसके बाद पूरे पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। मान ने आज इस मामले में डीजीपी समेत सभी बड़े पुलिस अधिकारियों की एक बैठक बुला ली है।
चंडीगढ़-मोहाली बार्डर के पास बुड़ैल जेल के पीछे टिफिन बम मिलने से दहशत अभी दूर नहीं हुई थी कि अब दोबारा इस तरह तरह की घटना सामने आई है। हालांकि पुलिस ने उक्त मामले के बाद एहतियात के रूप में पूरे शहर के एंट्री प्वाइंट सील कर दिए थे। साथ ही बंकर तक बनाए गए थे। वहीं, अब इस तरह पुलिस की इमारत को निशाना बनाकर आरोपी खुली चुनौती पेश कर रहे हैं। इससे पहले दिन में राज्य के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों से नशा तस्करी व सुरक्षा को लेकर बैठक की थी।
इससे पहले मोहाली पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में कह गया था कि मोहाली के सेक्टर 77 में एसएएस नगर में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हेड क्वार्टर में सोमवार शाम करीब 7:45 बजे एक मामूली विस्फोट की सूचना मिली। किसी नुकसान की सूचना नहीं है। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर हैं और जांच की जा रही है। फोरेंसिक टीमों को बुलाया गया है।
मोहाली हमला स्विफ्ट कार में आए युवकों ने दागा था रॉकेट चलित ग्रेनेड
चंडीगढ़। मोहाली में पंजाब इंटेलिजेंस के दफ्तर पर सोमवार रात को रॉकेट लांचर से किया गया हमला। पुलिस सूत्रों के अनुसार, हमला करने वाले स्विफ्ट कार में आए थे और उन्होंने चलती कार से ही इमारत को निशाना बनाया था। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है। उधर रॉकेट लांचर से हमले की सूचना के…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













