,

चमोली: गोबर के अंदर मिला नवजात का शव, माँ गिरफ्तार, संभावित पिता की तलाश जारी

चमोली। जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं।यहाँ एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढेर में दबाकर जान से मार दिया।गांव के लोगो को जब शक हुआ तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। जनपद के नंदानगर विकासखंड के एक गांव से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया हैं।यहाँ एक विधवा महिला ने अपने गर्भ में पल रहे नवजात को प्रसव के बाद गोबर के ढेर में दबाकर जान से मार दिया।गांव के लोगो को जब शक हुआ तो ग्रामीणों ने घटना की सूचना नन्दानगर पुलिस को दी।ग्रामीणों और महिला मंगल दल की महिलाओं के साथ मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने महिला की निशानदेही पर गोबर के ढेर से भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा हैं।वहीं महिला के ऊपर मुक़दमा दर्ज कर पुलिस के द्वारा पूछताछ की जा रही हैं।

नंदानगर थाना पुलिस की ओर से महिला के साथ घटना में शामिल लोगो के बारें में पूछताछ की जा रही हैं।लेकिन महिला पुलिस को कुछ भी बताने से मना कर रही हैं।ऐसे में अभी DNA रिपोर्ट के आधार पर भ्रूण के पिता का पता लग सकेगा।

मिली जानकारी के मुताबिक एक महिला के ऊपर गर्भ से प्रसव के बाद नवजात को गोबर के अंदर दबाकर जान से मारने का आरोप हैं।महिला के पति की करंट लगने से 10 वर्ष पूर्व मृत्यु हो गई थी।मौजूदा समय में आरोपी महिला के तीन बच्चे भी हैं।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी महिला को हिरासत में लेकर BNS की धारा 91 (गर्भपात करना या कराना, अवैध रूप से भ्रूण नष्ट करना)और धारा 94 (शव को छिपाने या नष्ट करने का अपराध) के तहत मामला दर्ज किया है।

लेखक के बारे में

One response to “चमोली: गोबर के अंदर मिला नवजात का शव, माँ गिरफ्तार, संभावित पिता की तलाश जारी”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें