, ,

हेमकुंड साहिब : 10 अक्टूबर को बंद होंगे धाम के कपाट

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी। गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष दो लाख पंद्रह हजार तीर्थयात्री तीर्थ के…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए 10 अक्तूबर को विधिविधान के साथ बंद कर दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब की यात्रा इस वर्ष 22 मई 2022 से शुरू हुई थी।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब ट्रस्ट के उपाध्यक्ष सरदार नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने बताया कि इस वर्ष दो लाख पंद्रह हजार तीर्थयात्री तीर्थ के दर्शन कर चुके हैं। इसके अलावा फूलों की घाटी में आने वाले लगभग सभी पर्यटक श्री हेमकुंट साहिब के दर्शन कर चुके हैं। हेमकुंड साहिब सिखों का पवित्र तीर्थ स्थल है। उत्‍तराखंड के चमोली जनपद में 15,225 फीट की ऊंचाई पर स्थित हेमकुंड साहिब है। यहां देश-विदेश से श्रद्धालु यात्रा पर आते हैं।
गुरुद्वारा श्री हेमकुंड साहिब मैनेजमेंट ट्र्स्ट की ओर से बताया गया कि 10 अक्तूबर को दोपहर 01 बजे हेमकुंड साहिब के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। यात्रियों की संख्या को देखते हुए ट्रस्ट की ओर से कहा गया कि इस वर्ष उम्मीद से अधिक श्रद्धालु हेमकुंड साहिब पहुंचे हैं। यात्रियों की सुविधा का पूरा ध्यान ट्रस्ट की ओर रखा गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें