,

चमोली : किरुली गांव के पास गहरी खाई में गिरी कार, दो की मौत, दो गंभीर घायल

चमोली। किरुली गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। दरअसल, एक कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें हादसे में किरुली गांव के ग्राम प्रधान सहित एक अन्य की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। किरुली गांव के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर खाई में गिर गई। दरअसल, एक कार अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में जा गिरी। इसमें हादसे में किरुली गांव के ग्राम प्रधान सहित एक अन्य की मौत हो गई है, जबकि दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल गोपेश्वर में भर्ती कराया गया है। वहीं घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।
बता दें कि दशोली ब्लॉक के पीपलकोटी के समीप किरुली गांव के पास बीते देर रात एक कार हादसे का शिकार हो गई। चमोली पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीण प्रकाश सिंह द्वारा फोन से सूचना दी गई कि गडोरा-किरुली मार्ग पर एक कार रोड से करीब डेढ़ सौ मीटर नीचे खाई में गिर गई है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हादसे में घायल 3 लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हादसे में गोविंद लाल (55) पुत्र चंदूलाल निवासी किरौली कि मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, ग्राम प्रधान दिनेश लाल (43) पुत्र गोविंद लाल ने जिला अस्पताल पहुंचते ही दम तोड़ दिया था। मुकेश लाल (32) पुत्र दिनेश लाल निवासी गडोरा और संदीप लाल 37 वर्ष पुत्र इंदू लाल निवासी किरूली घायल हो गए थे। उनका इलाज जिला अस्पताल गोपेश्वर में चल रहा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें