,

केंद्र सरकार ने दी उत्तराखंड पुलिस को करोड़ों की सौगात

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस को 65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह राशि राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत 28.09 करोड़ रुपए से 156 आवासीय भवनों का निर्माण किया जायेगा। जबकि 37.29 करोड़ रुपए से छह…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। केंद्र सरकार ने उत्तराखंड पुलिस को 65.38 करोड़ की राशि स्वीकृत की है। यह राशि राज्य के पूंजी निवेश के लिए विशेष सहायता योजना (SASCI) 2024-25 के तहत दी गई है। केंद्र सरकार की ओर से स्वीकृत 28.09 करोड़ रुपए से 156 आवासीय भवनों का निर्माण किया जायेगा।

जबकि 37.29 करोड़ रुपए से छह पुलिस थानों और 14 चौकियों के प्रशासनिक भवनों का निर्माण किया जाना है। इन निर्माण परियोजनाओं से पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्य करने का माहौल मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल बढ़ेगा।

पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अभिनव कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयासों और उत्तराखंड शासन द्वारा प्रस्तुत औचित्यपूर्ण प्रस्ताव के कारण केंद्र सरकार ने इस धनराशि को स्वीकृति दी। डीजीपी अभिनव ने कहा कि उत्तराखण्ड शासन एवं पुलिस मुख्यालय की सक्रिय भूमिका और समन्वय के परिणामस्वरूप इन महत्वपूर्ण निर्माण परियोजनाओं की स्वीकृति प्राप्त हुई है, जिससे निश्चित रूप से राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत होगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इन परियोजनाओं के तहत बनने वाले भवनों से पुलिस कर्मियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे उनकी कार्यकुशलता और मनोबल में उल्लेखनीय वृद्धि होगी। इसका सकारात्मक प्रभाव जनहित में पुलिस सेवाओं की गुणवत्ता पर भी पड़ेगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें