, ,

CBSE ने उत्तराखंड व यूपी के इन स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता की रद्द, देखें पूरी लिस्ट

देहरादून। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने देहरादून रीजन के दस स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता खत्म कर दी है। उत्तराखंड व यूपी के ये सभी स्कूल प्रोविजनल मान्यता पर चल रहे थे। इन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं नियमित तौर पर नहीं हुई, साथ ही मान्यता के कई नियमों को भी पूरा…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। सेंट्रल बोर्ड आफ सेकेंड्री एजुकेशन (सीबीएसई) ने देहरादून रीजन के दस स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता खत्म कर दी है। उत्तराखंड व यूपी के ये सभी स्कूल प्रोविजनल मान्यता पर चल रहे थे। इन स्कूलों में बोर्ड परीक्षाओं नियमित तौर पर नहीं हुई, साथ ही मान्यता के कई नियमों को भी पूरा नहीं किया।

सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफीलिएशन की ओर से इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किए गए हैं। आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है। इन स्कूलों में से कुछ स्कूल पिछले कुछ सालों से बोर्ड परीक्षाएं निमित्त नहीं करवा रहे थे। जो कि मानता की शर्तों का उल्लंघन है।

वहीं इसके अलावा कई और चरण के बोर्ड परीक्षा व मान्यता के नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। डॉ रणवीर सिंह ने सभी की मान्यता रद्द करने की पुष्टि करते हुए बताया कि कुछ स्कूल तो पिछले कुछ समय से रेगुलर चली भी नहीं रहे थे जबकि कुछ स्कूलों ने खुद ही स्कूल बंद करने का पत्र सीबीएसई को लिखा था। इसके बाद बोल के अधिकारी के तौर पर खत्म कर दी गई है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इन स्कूलों की मान्यता की गई खत्म…

(1) श्री डीडी छिमवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल

(2) बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल, किच्छा, ऊधमसिंह नगर

(3) परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी

(4) गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी

(5) रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर

(6) स्प्रिंगडेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी, नैनीताल

(7) देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी

(8) बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार

(9) न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून

(10) आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार

लेखक के बारे में

One response to “CBSE ने उत्तराखंड व यूपी के इन स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता की रद्द, देखें पूरी लिस्ट”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें