उत्तराखंड: घर में घुसकर नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दरिंदगी, मुकदमा दर्ज
उत्तराखंड: घर में घुसकर नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दरिंदगी, मुकदमा दर्ज
रुद्रपुर: उत्तराखंड से एक नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आ रहा है। यहां रुद्रपुर में नाबालिग किशोरी की मां ने पुलिस को दी तहरीर में पड़ोस में रहने वाले एक किशोर पर बेटी के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया कि गर में घुसकर चाकू की नोक पर किशोरी के साथ दरिंदगी की गई है। पुलिस ने भी मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
घर में घुसकर नाबालिग के साथ चाकू की नोक पर दरिंदगी
दरअसल पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर दी। जिसमें बताया कि वो रुद्रपुर में अपने पति और बच्चों के साथ रहती है। आरोप लगाया गया कि पड़ोस का एक किशोर अक्सर उसकी नाबालिग बेटी को परेशान करता था। बीते दिनों जब घर पर कोई भी परिवार का सदस्य नहीं था। तब आरोपी किशोर घर में घुसा। घर में घुसकर उसने पहले किशोरी को चाकू दिखाकर डराया धमकाया और उसके बाद दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया लेकिन आरोपी के पास चाकू था जिसकी वजह से वो भयभीत हो गई।
घटना के बाद आरोपी किसी को भी बतान पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से चला गया। जब मां घर पहुंची तो पीड़िता ने सारी बात बताई। जिसके बाद पुलिस में शिकायत लिखवाई गई।
