,

मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन की हालत गंभीर

देहरादून। मसूरी रोड पर शिखर फॉल के निकट एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती व एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। मसूरी रोड पर शिखर फॉल के निकट एक कार खाई में गिर गई। हादसे में एक युवती व एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।

जानकारी के अनुसार, पांच लोग कार में सवार होकर मसूरी घूमने जा रहे थे। इस दौरान वे सीधे मसूरी रोड से ना जाते हुए कार ओल्ड राजपुर रोड की तरफ ले गए। वहां ऊपर जाते ही सड़क खत्म हुई तो उन्होंने गाड़ी वापस घुमा दी। इसी बीच उनकी कार खाई में जा गिरी। मृतकों की पहचान आयुष शर्मा(30) पुत्र दिनेश दत्त शर्मा, 34/3 ब्लॉक 4 तेग बहादुर रोड और अवनी कुकरेती(29) पुत्री आशीष कुकरेती, 82/1 रजनी कुंज सोलागढ़ रोड के रूप में हुई है।

वहीं, सागर नरूला(29) पुत्र गुलशन कुमार निवासी बी- 82 फतेह नगर दिल्ली, युवराज बिष्ट(33 ) पुत्र केओ बिष्ट, 30/2 कालिदास रोड देहरादून, ईशा(28) पुत्री राकेश निवासी 91/B चंद्र सिंह गढ़वाली मार्ग धरमपुर देहरादून घायल हुए हैं। जिनका अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

लेखक के बारे में

One response to “मसूरी रोड पर खाई में गिरी कार, दो की मौत; तीन की हालत गंभीर”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें