, ,

बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने किया नामांकन, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी भी पहुंचीं पौड़ी

पौड़ी। उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरा। राज्य की सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। अनिल बलूनी ने पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य में कैबिनेट…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। उत्तराखंड की गढ़वाल लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार अनिल बलूनी ने मंगलवार को नामांकन पत्र भरा। राज्य की सभी पांच सीटों पर 19 अप्रैल को मतदान होना है। अनिल बलूनी ने पौड़ी के कलेक्ट्रेट ऑफिस में नामांकन किया। इस मौके पर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और राज्य में कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत समेत उत्तराखंड भाजपा के कई बड़े नेता मौजूद रहे।

भाजपा नेता ने नामांकन से पहले एक रोड़ शो भी किया। इसमें केंद्र और राज्य के नेताओं ने जमकर शक्ति प्रदर्शन किया। रोड शो रामलील मैदान पौड़ी गढ़वाल से शुरू होकर कलेक्ट्रेट ऑफिस तक निकला। इस मौके पर पौड़ी से वर्तमान सांसद तीरथ सिंह रावत और मनीष खंडूड़ी भी मौजूद रहे।

लोकसभा चुनाव में उतरे भाजपा व कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों ने आज नामांकन किया। टिहरी से भाजपा प्रत्याशी माला राज्यलक्ष्मी शाह लक्ष्मी और गढ़वाल सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी के साथ ही कांग्रेस के टिहरी लोकसभा से जोत सिंह गुनसोला ने अपना नामांकन किया। कांग्रेस प्रत्याशी गुनसोला के नामांकन में प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा समेत कई नेता भी मौजूद रहे। 

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें