, ,

उत्तराखंड: जंगली हाथी का तांडव, दो लोगों को कुचलकर मार डाला

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है यहाँ टांडा जंगल में हाथियों ने दो व्यक्तियों को कुचलकर मार डाला है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति इलाके में मौजूद थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हल्द्वानी। उत्तराखंड के हल्द्वानी में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है यहाँ टांडा जंगल में हाथियों ने दो व्यक्तियों को कुचलकर मार डाला है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, दोनों व्यक्ति इलाके में मौजूद थे, तभी अचानक एक जंगली हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी ने दोनों को कुचल दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। मृतकों में एक की पहचान बांधो प्रजापति, उम्र लगभग 75 वर्ष, निवासी हुंकारखाप, जबड़ा, जिला चतरा, झारखंड के रूप में हुई है। दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, जिसके लिए पुलिस द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं।

पुलिस क्षेत्राधिकारी, प्रभारी निरीक्षक लालकुआं और वन विभाग के रेंजर रूप नारायण गौतम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि घटना के कारणों की गहन जांच की जा रही है। आसपास के इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी गई है। दर्दनाक घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

परिजनों ने वन विभाग से उचित मुआवजे की मांग की है। वन विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी, साथ ही लोगों से जंगल के आसपास सतर्क रहने और अकेले न जाने की अपील भी की गई है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें