, ,

STF का बड़ा एक्शन: SSC MTS भर्ती परीक्षा में हो रही थी नकल, दो आरोपी अरेस्ट

देहरादून। उत्तराखंड में 4 फरवरी से चल रही एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के ‘महादेव डिजिटल जोन’ केंद्र पर हैकिंग कर नकल कराने का मामला सामने आया है। यूपी और उत्तराखंड STF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में 4 फरवरी से चल रही एसएससी (SSC) एमटीएस (MTS) भर्ती परीक्षा के दौरान देहरादून के ‘महादेव डिजिटल जोन’ केंद्र पर हैकिंग कर नकल कराने का मामला सामने आया है। यूपी और उत्तराखंड STF ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसटीएफ उत्तराखंड ने एसएससी एमटीएस परीक्षा में नकल कराने वाले गैंग के दो सदस्यों को अरेस्ट किया है। आरोपियों की पहचान नीतीश कुमार निवासी उत्तर प्रदेश और भास्कर नैथानी निवासी देहरादून के रूप में हुई है। एसटीएफ के मुताबिक दोनों आरोपी एसएससी एमटीएस परीक्षा में नक़ल करा रहे थे।

एसटीएफ ने जानकारी देते हुए बताया की आरोपी कंप्यूटर हैकिंग और रिमोट एक्सेस के जरिए नकल करवा रहे थे। बताया जा रहा है आरोपी परीक्षा में पास कराने के लिए अभ्यर्थियों से 10 लाख रुपए लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से चार मोबाइल, दो लैपटॉप और एक इंटरनेट राउटर बरामद किया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें