, ,

देवप्रयाग में हादसा, बाइक सवार दंपति को कार ने मारी टक्कर, दोनों की मौत

श्रीनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां देवप्रयाग के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

श्रीनगर। उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। जहां देवप्रयाग के समीप दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार पति पत्नी की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि कार सवार घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

बताया जा रहा है कि घटना में मृत महिला और पुरुष यूपी के हापुड़ के रहने वाले थे। दोनों पति पत्नी यात्रा कर हापुड़ जा रहे थे, तभी वो हादसे का शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार केदारनाथ से यात्रा कर अपने घर लौट रहे यूपी हापुड़ के रहने वाले पंकज (35) और संगीता (30) सड़क हादसे में मौत हो गई। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें