उत्‍तराखंड: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर युवक और महिला की मौत

उत्तराखंड/लक्सर।उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है। जानकारी के अनुसार लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं शुक्रवार…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

उत्तराखंड/लक्सर।उत्तराखंड के लक्सर क्षेत्र में बारिश के दौरान आकाशीय बिजली गिरने से दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक युवक की दुखद मौत हो गई। घटना के बाद मृतक परिवार में मातम छाया हुआ है।

जानकारी के अनुसार लक्सर मुटकाबाद गांव निवासी भोली (45 वर्ष) पत्नी पवन गांव की ही दो अन्य महिलाएं शुक्रवार सुबह हुसैनपुर गांव के पास एक खेत में गन्ने की फसल की निराई-गुड़ाई करने गई थी। करीब साढ़े आठ बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए तीनों महिलाएं खेत में खड़े एक आम के पेड़ के नीचे खड़ी हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, भोली पेड़ की एक ओर जबकि आसबती और बालेश दूसरी ओर खड़ी थी। तभी तेज चमक के साथ बिजली सीधे भोली पर गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसबती और बालेश घबरा गईं और शोर मचाना शुरू कर दिया। वहीं बिजली गिरने से आसबती और बालेश भी घायल हो गई।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इसी प्रकार की एक अन्य घटना कोतवाली क्षेत्र के ही जैनपुर गांव में सामने आई, जहां 18 वर्षीय युवक शाहबाज खेत में काम कर रहा था। वर्षा और बिजली की चपेट में आने से वह भी गंभीर रूप से झुलस गया और कुछ ही समय में उसकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण और स्वजन मौके पर पहुंचे तथा शाहबाज के शव को खेत से गांव ले आए। वहीं दूसरी ओर, पुलिस ने महिला भोली देवी के शव का पंचनामा भरते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें