रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे के अलावा अन्य लिंक मार्गों पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हाईवे तो आवाजाही के लिए खोल दिया जा रहा है, लेकिन लिंक मार्गों को खोलने में कई दिन का समय लग रहा हैं मयाली-टिहरी मोटरमार्ग पर पांच दिन बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। मयाली-टिहरी मोटरमार्ग पर छह दिनों बाद भी आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। यह मोटरमार्ग अमकोटी बाजार के निकट पहाड़ी से मलबा गिरने के कारण क्षतिग्रस्त हुआ है। यहां पर पहाड़ी से गिरे बोल्डरों के कारण पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। बताया जा रहा है कि यहां पर मार्ग को खोलने में कम से कम एक माह का समय लग सकता है।
मोटरमार्ग बंद होने से क्षेत्र के कई गांवों की आवजाही और दिनचर्या प्रभावित हो गई है। यहां के लोगों को इन दिनों आधे रास्ते से ही सफर करना पड़ रहा है जबकि यमुनोत्री से आने वाले तीर्थयात्री भी इस मोटरमार्ग से नहीं आ पा रहे हैं। इसकी वजह से जखोली क्षेत्र के लोगों का रोजगार भी प्रभावित हुआ है। चिरबिटिया, बुढ़ना, फतेड़ू, पालाकुराली सहित अन्य क्षेत्रों में आवश्यक सामग्री पहुंचाने में भी ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा जिले में एक दर्जन लिंक रोड भी भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त हैं।
वहीं बारिश के कारण सारी-बिजराकोट, बेसिक पाठशाला डुंगरा से ग्राम सभा डुंगरा, खिर्सू-खेड़ाखाल-कांडई-खांकरा, बांसबाड़ा-किरोदी-जलई-गैर-कंडारा, सोनप्रयाग-त्रियुगीनारायण, गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-चैमासी, मक्कू-पल्द्वाड़ी-भीरी, नागजगई-फेगू-टिमरिया, ममणी-जखोली-बच्छवाड़, कंडारा-धौला-कन्यास मोटरमार्ग सहित अन्य मार्ग बंद पड़े हैं।
रुद्रप्रयाग : भारी बारिश से टूटा मयाली-घनसाली रोड का पुल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक जारी बारिश से जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर हैं। केदारनाथ और बदरीनाथ हाईवे के अलावा अन्य लिंक मार्गों पर भी जगह-जगह भूस्खलन हो रहा है। हाईवे तो आवाजाही के लिए खोल दिया जा रहा है, लेकिन लिंक मार्गों को खोलने में…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














One response to “रुद्रप्रयाग : भारी बारिश से टूटा मयाली-घनसाली रोड का पुल”