,

उधमसिंह नगर : छात्रों से भरी स्कूल बस को ट्रक ने मारी टक्कर, 6 बच्चे घायल

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के किच्छा में स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि, तीन बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल बच्चो को किच्छा और रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 23…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर के किच्छा में स्कूली बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस में सवार 6 बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं जबकि, तीन बच्चों के पैर में फ्रैक्चर हुआ है। घायल बच्चो को किच्छा और रुद्रपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया। बस में कुल 23 बच्चे सवार थे।
बताया जा रहा है कि किच्छा स्थित सेंट पीटर स्कूल की चलती बस को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का पिछला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बस सड़क के बीच बने डिवाइडर पर चढ़ गई। वहीं यूपी पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें