,

हरिद्वार में पागल कुत्ते ने 30 मिनट में 25 लोगों को काटा, भीड़ ने पीटकर मार डाला

हरिद्वार। आज बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने सिर्फ 30 मिनट में सड़क पर चल रहे 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे बिरला घाट से लेकर हर की पैड़ी क्षेत्र तक अफरा-तफरी मच गई। इससे गुस्साए लोगों ने डंडे से पीट पीटकर कुत्ते को मार डाला।मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह करीब…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। आज बुधवार सुबह एक पागल कुत्ते ने सिर्फ 30 मिनट में सड़क पर चल रहे 25 लोगों को काटकर घायल कर दिया। जिससे बिरला घाट से लेकर हर की पैड़ी क्षेत्र तक अफरा-तफरी मच गई। इससे गुस्साए लोगों ने डंडे से पीट पीटकर कुत्ते को मार डाला।
मिली जानकारी के अनुसार आज बुधवार सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच ललिता राव पुल के पास स्थित बिरला घाट क्षेत्र से शुरू हुआ एक पागल कुत्ते का तांडव हर की पैड़ी के पास जाकर समाप्त हुआ। बताया जा रहा है कि इस कुत्ते ने सिर्फ आधा घंटे के भीतर ही 25 लोगों को काट लिया। कई लोगों के पैर से तो मांस तक नोच डाला. जिला अस्पताल में भी 8:30 बजे से घायलों के आने का सिलसिला 9:30 बजे तक जारी रहा। जिससे अस्पताल में भी हड़कंप मच गया।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें