,

तपोवन टनल से दो और शव बरामद

चमोली। एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। आपदा के एक साल से अधिक का समय हो गया है। इसी बीच आज तपोवन-विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना की टनल में दो क्षत-विक्षत शव पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि टनल की साफ-सफाई के दौरान आपदा के दौरान…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चमोली। एनटीपीसी की निर्माणाधीन तपोवन विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना की टनल से शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। आपदा के एक साल से अधिक का समय हो गया है। इसी बीच आज तपोवन-विष्णुगाड़ जलविद्युत परियोजना की टनल में दो क्षत-विक्षत शव पाए गए। अधिकारियों ने कहा कि टनल की साफ-सफाई के दौरान आपदा के दौरान मृत दो लोगों के शव बरामद हुए हैं।

बता दे कि सात फरवरी 2021 को ऋषि गंगा में ग्लेशियर टूटने से एनटीपीसी की 520 मेगावाट की तपोवन टनल और बैराज में मलबा और पानी घुसने से करीब 205 लोग जिंदा मलबे में दफन हो गए थे।करीब एक साल से अधिक समय ​के बाद भी इन टनल की सफाई का कार्य चल रहा है। इसके चलते टनल में आज भी दबे कर्मचारियों व श्रमिकों के शव मिल रहे हैं। पानी के सैलाब ने ऋषि गंगा जलविद्युत परियोजना को पूरी तरह से तबाह कर दिया था। एनटीपीसी की इस टनल में अभी भी कई टन मलबे में शव फंसे हुए हैं। वहीं एक शव की पहचान जोशीमठ के पास ढाक गांव के हरीश सिंह के रूप में हुई है। ज​बकि दूसरे शव की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने कहा कि त्रासदी के बाद कुल 205 लोगों के लापता होने की खबर है, जिनमें से अब तक 82 शव और एक मानव अंग बरामद हुए हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें