जम्मू-कश्मीर : सीमावर्ती इलाके में ड्रोन से गिराए गये तीन आईईडी बरामद

जम्मू। पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में हवाई मार्ग से विस्फोटकों की तस्करी के एक नए प्रयास के तहत ड्रोन से गिराए गए तीन चुंबकीय आईईडी बरामद किए हैं। बीएसएफ के जवानों को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिस पर सुरक्षाबलों…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

जम्मू। पाकिस्तान की एक बड़ी साजिश को सुरक्षाबलों ने नाकाम किया है। जम्मू जिले के सीमावर्ती इलाके में हवाई मार्ग से विस्फोटकों की तस्करी के एक नए प्रयास के तहत ड्रोन से गिराए गए तीन चुंबकीय आईईडी बरामद किए हैं। बीएसएफ के जवानों को जम्मू जिले में भारत-पाकिस्तान सीमा पर ड्रोन देखा, जिस पर सुरक्षाबलों ने फायरिंग की। आईईडी बम बच्चों के टिफिन बॉक्स में रखकर भेजे थे।

जम्मू पुलिस महानिदेशक (एडीजीपी) मुकेश सिंह ने बताया कि खाने के डिब्बों के अंदर पैक किए गए आईईडी अखनूर सेक्टर में कानाचक के कांटोवाला-दयारन इलाके से बरामद किए। इन आईईडी में टाइमर सेट किए गए थे।
जानकारी के अनुसार, बीएसएफ ने सोमवार की रात को अखनूर के कनाचक इलाके में एक संदिग्ध ड्रोन गतिविधि देखी गई, इस पर जवानों ने गोलियां चलाईं। तत्काल पुलिस दल को तैनात किया गया और ड्रोन विरोधी एसओपी का पालन किया गया। ड्रोन से जुड़े पेलोड को नीचे लाया गया।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

पेलोड में बच्चों के टिफिन बॉक्स के अंदर 3 चुंबकीय आईईडी पैक किए गए थे, जिसमें अलग-अलग समय के लिए टाइमर सेट किया गया था। आईईडी को निष्क्रिय कर दिया गया है और इस संबंध में मामला दर्ज किया गया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें