,

पौड़ी में मां बेटे पर गुलदार ने किया हमला, बाल-बाल बची जान

पौड़ी। जिले में कोट ब्लॉक के कठूड गांव प्रधान दीपक कुमार के घर के समीप ही घात लगाये बैठे गुलदार ने सामने आई प्रधान की मां पीताम्बरी देवी पर हमला बोल दिया।मां की चीख पुकार सुन छोटा बेटा अरविंद सिंह उधर दौड़ा तो गुलदार ने अरविंद पर भी हमला बोल दिया। इस बीच हो हल्ला…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। जिले में कोट ब्लॉक के कठूड गांव प्रधान दीपक कुमार के घर के समीप ही घात लगाये बैठे गुलदार ने सामने आई प्रधान की मां पीताम्बरी देवी पर हमला बोल दिया।
मां की चीख पुकार सुन छोटा बेटा अरविंद सिंह उधर दौड़ा तो गुलदार ने अरविंद पर भी हमला बोल दिया। इस बीच हो हल्ला सुनकर गुलदार वहां से भाग गया। इस हमले में पीतांबरी और अरविंद घायल हो गए। हालांकि इस हमले से दोनों की जान बच गई। घायलों को ग्रामीणों ने जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें छुट्टी दे दी। इस मौके पर रेंज अधिकारी अनिल भट्ट ने घायलों का हाल जाना। उन्होंने बताया कि गांव में गुलदार को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया जा रहा है और गश्त की व्यवस्था की जा रही है। 

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें