,

हरिद्वार : आश्रय गृह में किशोरी ने लगाई फांसी, आत्महत्या की वजह जानने में जुटी पुलिस

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह में एक किशोरी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या के बाद आश्रय गृह की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।रावली महदूद सिडकुल स्थित आश्रय गृह में आज बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब आश्रय गृह की एक कमरे में एक किशोरी…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

हरिद्वार। सिडकुल थाना क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह में एक किशोरी ने फांसी लगा आत्महत्या कर ली। किशोरी की आत्महत्या के बाद आश्रय गृह की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
रावली महदूद सिडकुल स्थित आश्रय गृह में आज बुधवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया जब आश्रय गृह की एक कमरे में एक किशोरी का शव फंदे से झूलता हुआ मिला। पुलिस के मुताबिक, बहादराबाद क्षेत्र के बोंगला गांव की एक किशोरी 22 मई को संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हो गई थी। उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने उसे सहारनपुर के देवबंद से बरामद किया था। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे मेडिकल होने तक रावली महदूद क्षेत्र में स्थित आश्रय गृह भेज दिया गया था। जिसका शव आज बुधवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।

आश्रय गृह की ओर से तत्काल मामले की जानकारी थाना पुलिस और आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। आश्रय गृह प्रबंधन ने मृतका के परिजनों को भी बुला लिया। हालांकि इस पूरे मामले से आश्रय गृह प्रबंधन की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस प्रशासन मौके पर जानकारी जुटाने में लगा है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें