, ,

चंपावत विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला गहतोड़ी ने किया नामांकन दाखिल!

चम्पावत : उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्यासी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम धामी नौ मई को अपना नामांकन कर चुके हैं। नामांकन से पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा,…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

चम्पावत : उपचुनाव में सीएम पुष्कर सिंह धामी के सामने मैदान में उतरी कांग्रेस प्रत्यासी निर्मला गहतोड़ी ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। सीएम धामी नौ मई को अपना नामांकन कर चुके हैं। नामांकन से पूर्व नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, राज्यसभा सदस्य प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, गोपाल राणा व सुमित हृदयेश, चम्पावत से पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, महिला प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला आदि कार्यकर्ता इस दौरान मौजूद रहे। चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए आज नामांकन का आखिरी दिन है। भाजपा और कांग्रेस ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। जल्द केंद्र और प्रदेश के सियासी दिग्गज प्रचार में उतरेंगे।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा ने चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए चुनाव प्रबंधन समिति की घोषणा की है। समिति की कमान अल्मोड़ा के विधायक मनोज तिवारी को सौंपी गई है। खटीमा विधायक और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी और पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल को संजोजक बनाया है। बता दें कि चंपावत विधानसभा उपचुनाव के लिए 31 मई को मतदान किया जाना है, जिसका परिणाम 3 जून का आएगा।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें