, , , ,

कांग्रेस छोड़ आप में शामिल हुए जोत सिंह बिष्ट, सिसोदिया ने दिलाई सदस्यता

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ का छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ले ली हैं। बीते कुछ दिनों से वह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। जोत सिंह के साथ…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

नई दिल्ली/देहरादून। उत्तराखंड के कांग्रेस के बड़े नेता और पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्ट ने आज शुक्रवार को कांग्रेस का हाथ का छोड़ दिया है। इसके बाद उन्होंने दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) की सदस्यता ले ली हैं। बीते कुछ दिनों से वह कांग्रेस से नाराज चल रहे थे। जोत सिंह के साथ उनके बेटे भी आप में शामिल हुए हैं।

इस मौके पर बिष्ट ने कहा कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की राजनीति और कार्यों से प्रभावित होकर वह आप में शामिल हुए हैं। बिष्ट के बेटे हिम्मत सिंह बिष्ट को भी उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आप की सदस्यता दिलाई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने भी बिष्ट के पार्टी छोड़ने पर दु:ख व्यक्त किया है। हरीश रावत ने कहा था कि वह जोत सिंह बिष्ट को मनाने का प्रयास कर रहे है। उनकी नाराजगी को जल्द दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण

ताज़ा खबरें

सभी देखें

विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें