,

पौड़ी : सिरफिरे शख्स ने दो भाइयों पर बोला हमला

पौड़ी। जिले के पैठाणी थानाक्षेत्र के चाकीसैंण से अपने गांव लौट रहे दो भाइयों पर क्षेत्र के एक युवक ने रॉड से हमला कर दिया। हमले में स्कूटी चला रहा बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और छोटे भाई को मामूली चोटें आई है।थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि चाकीसैंणके बंगाली गांव…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

पौड़ी। जिले के पैठाणी थानाक्षेत्र के चाकीसैंण से अपने गांव लौट रहे दो भाइयों पर क्षेत्र के एक युवक ने रॉड से हमला कर दिया। हमले में स्कूटी चला रहा बड़ा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया और छोटे भाई को मामूली चोटें आई है।
थानाध्यक्ष पैठाणी वीरेंद्र रमोला ने बताया कि चाकीसैंण
के बंगाली गांव निवासी नरेंद्र सिंह (36) होटल संचालक है और उसका भाई सुरेंद्र सिंह (27) दुकान चलाता है। बीती शाम को नरेंद्र और सुरेंद्र स्कूटी से घर लौट रहे थे। स्कूटी नरेंद्र चला रहा था। नौगांव क्रशर प्लांट के समीप एक व्यक्ति ने रॉड से नरेंद्र के सिर पर वार कर दिया। हमले में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया।

छोटे भाई सुरेंद्र सिंह के बीच-बचाव व शोर मचाने के बाद आरोपी फरार हो गया। हमले में नरेंद्र के सिर व हाथों में गंभीर चोटें आई है और उसको श्रीनगर रेफर किया गया है। सुरेंद्र सिंह ने थाना पैठाणी में हमलावर दिनेश सिंह, निवासी थलीसैंण स्थित कैन्यूर गांव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें