देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। अब भक्तों को डेढ़ किमी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। हालांकि रोपवे नवरात्र से पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देरी के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था। पहले दिन करीब 240 श्रद्धालुओं ने रोपवे से सफर कर मंदिर में दर्शन किए। रोपवे में मंदिर तक आने-जाने का किराया 177 रुपये तय किया गया है।
गौरतलब है कि सुरकंडा देवी मंदिर के लिए वर्ष 2015-16 में पीपीपी मोड में रोपवे बनाने की स्वीकृति प्रदान की गई थी। 2017 में पार्टनरशिप कंपनी ने रोपवे निर्माण का कार्य शुरू किया। सर्दियों में काम की गति धीमी होने और कोरोना के कारण निर्माण समय पर पूरा नहीं हो पाया था। आखिरकार बीते नवरात्र में काम पूरा हुआ, लेकिन प्रशासनिक कार्यों की उलझन के कारण सीएम इसका शुभारंभ नहीं कर पाए।
कई दिनों के इंतजार के बाद बीते बृहस्पतिवार को रोपवे को शुरू कर दिया गया। 32 करोड़ रुपये की लागत से बनाए गए रोपवे में 16 डिब्बे लगाए गए हैं। एक डिब्बे में छह लोग सफर कर सकते हैं। कद्दूखाल से मंदिर तक डेढ़ किमी की पैदल चढ़ाई से लोगों को अब राहत मिल जाएगी। 523 मीटर लंबे रोपवे से लोग महज पांच से दस मिनट में मंदिर पहुंच जाएंगे।
सड़क मार्ग से मां सुरकंडा मंदिर पहुंचने के लिए हर जगह से वाहनों की सुविधा है। देहरादून से वाया मसूरी होते हुए 73 किमी दूरी तय कर कद्दूखाल पहुंचना पड़ता है। यहां से दो किमी पैदल दूरी तय कर मंदिर पहुंचा जा सकता है। जबकि ऋषिकेश से वाया चंबा होते हुए 82 किमी की दूरी तय कर भी यहां पहुंचा जा सकता है। यहां यात्रियों के ठहरने के लिए धर्मशालाओं की सुविधा है।
एसडीएम धनोल्टी लक्ष्मी राज चौहान ने बताया कि सभी तकनीकी जांच के बाद सुरकंडा देवी रोपवे का शुभारंभ कर दिया गया है। इसका किराया भी अप डाउन का 177 रुपये रखा गया है। रोपवे शुरू होने पर श्रद्धालुओं ने काफी खुशी जताई है। अब हर दिन यात्री रोपवे से सफर कर सकेंगे।
उत्तराखंड : सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू
देहरादून। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद सिद्धपीठ मां सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू कर दी गई है। अब भक्तों को डेढ़ किमी चढ़ाई नहीं चढ़नी पड़ेगी। हालांकि रोपवे नवरात्र से पहले बनकर तैयार हो गया था, लेकिन विभागीय कार्रवाई में देरी के कारण यह शुरू नहीं हो पाया था। पहले दिन करीब…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














3 responses to “उत्तराखंड : सुरकंडा देवी मंदिर के लिए रोपवे सेवा शुरू”