,

ऋतु खंडूड़ी होंगी उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी जीत के बाद हाईकमान ने कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को सुरेंद्र…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

देहरादून। उत्तराखंड में भाजपा की बड़ी जीत के बाद हाईकमान ने कोटद्वार से विधायक ऋतु खंडूड़ी को बड़ी जिम्मेदारी दी है। ऋतु खंडूड़ी को उत्तराखंड की पहली महिला विधानसभा अध्यक्ष बनाया जा रहा है। 2012 के विधानसभा चुनाव में पौड़ी जिले की जिस कोटद्वार विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री रहते हुए भुवन चंद्र खंडूड़ी को सुरेंद्र सिंह नेगी से हार का सामना करना पड़ा था, उसी कोटद्वार सीट पर उनकी बेटी ऋतु खंडूड़ी ने जीत दर्ज कर पिता की हार का बदला लिया है।
ऋतु खंडूड़ी दूसरी बार विधायक बनी हैं। 2017 के विधासनभा चुनाव में ऋतु खंडूड़ी पौड़ी जिले की यमकेश्वर विधानसभा सीट से चुनाव जीती थीं। हालांकि इस बार बीजेपी ने उन्हें कोटद्वार विधानसभा सीट से मैदान में उतारा था, जहां से कभी मुख्यमंत्री रहते हुए उनके पिता भुवन चंद्र खंडूड़ी की हार हुई थी। 2012 में सुरेंद्र सिंह नेगी ने ही भुवन चंद्र खंडूड़ी को हराया था। जिससे उस समय बीजेपी की सरकार बनते-बनते रह गई थी। उत्तराखंड में जिस तरह महिलाओं की भाजपा सरकार बनाने में अहम भूमिका रही है, इस लिहाज से इसे महत्वपूर्ण फैसला माना जा रहा है। वैसे तो विधानसभा अध्यक्ष के तौर पर अब तक सीनियर विधायकों को ही जिम्मेदारी दी जाती रही है। लेकिन, इस बार हाईकमान ने ऋतु खंडूड़ी को यह जिम्मेदारी है।

लेखक के बारे में

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें