,

उत्तराखंड के इस विधायक के परिवार की सादगी से सब हैरान!

पंक्चर जोड़कर परिवार चला रहा गंगोलीहाट के नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम का बेटा हल्द्वानी। गंगोलीहाट से नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम और उनका परिवार काफी सादगी के साथ रहता है। उनका बड़ा बेटा जगदीश पंक्चर जोड़ने का काम करता है। जगदीश का कहना है कि उसे अपने काम पर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई।गौरतलब है कि…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

  • पंक्चर जोड़कर परिवार चला रहा गंगोलीहाट के नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम का बेटा

हल्द्वानी। गंगोलीहाट से नवनिर्वाचित विधायक फकीर राम और उनका परिवार काफी सादगी के साथ रहता है। उनका बड़ा बेटा जगदीश पंक्चर जोड़ने का काम करता है। जगदीश का कहना है कि उसे अपने काम पर कभी शर्मिंदगी महसूस नहीं हुई।
गौरतलब है कि नवनिर्वाचित विधायक का परिवार हल्द्वानी के दमुवाढूंगा में रहता है। विधायक फकीर राम के दो बेटे और दो बेटियां हैं। बड़े बेटे जगदीश राम ने बताया कि वह करीब 12 साल से पंक्चर बनाने का काम करते हैं और इसी से परिवार का खर्च चलाते हैं। परिवार चलाने के लिए किसी से मदद नहीं मांगी। उनका छोटा भाई वीरेंद्र राम फर्नीचर का काम करता है। मां बलपा देवी गृहिणी और पिता राजनीति से जुड़े हैं।
फकीर राम के चुनाव जीतने पर परिवार काफी खुश है। बलपा देवी ने बताया कि चुनाव जीतने के बाद वह एक दिन के लिए घर आए थे, लेकिन फिर देहरादून चले गए। वह एक सप्ताह बाद होली पर घर आएंगे। घर पर बधाई देने वाले शुभचिंतकों का तांता लगा हुआ है।विधायक के करीबी बिठौरिया नंबर एक निवासी विपिन शर्मा का कहना है कि फकीर राम ने अपने व्यवहार और सादगी की बदौलत राजनीति में मुकाम हासिल किया है। भाजपा से टिकट मिलने के बाद उन्होंने अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी को चुनाव में पराजित किया। क्षेत्र के युवाओं में भी उनकी लोकप्रियता कम नही है।

लेखक के बारे में

2 responses to “उत्तराखंड के इस विधायक के परिवार की सादगी से सब हैरान!”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें