देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, उत्तराखंड चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी, उत्तराखंड प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम के नाम भी प्रमुख चुनाव प्रचारकों में शामिल हैं। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट भी प्रदेश की 70 सीटों के बीजेपी प्रत्याशियों के लिए जनता से वोट देने की अपील करेंगे। इनके अलावा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, रक्षा राज्यमंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ.रमेश पोखरियाल निशंक, पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा, त्रिवेंद्र सिंह रावत और तीरथ सिंह रावत, प्रदेश सह प्रभारी रेखा वर्मा, सह चुनाव प्रभारी लॉकेट चटर्जी, आरपी सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, सांसद अजय टम्टा, माला राज्य लक्ष्मी शाह, सांसद अनिल बलूनी, नरेश बंसल, मनोज तिवारी, नायब सिंह सैनी, कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज और बलराज पासी भी उत्तराखंड चुनाव के स्टार प्रचारक बनाए गए हैं। बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की जो लिस्ट जारी की है वो थोड़ा चौंकाने वाली भी है। पार्टी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के मंत्रिमंडल में शामिल मंत्रियों में से सिर्फ कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज को स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया है। फिलहाल बाकी मंत्रियों को इस सूची में जगह नहीं मिली है। उम्मीद है कि बीजेपी प्रचारकों की एक और लिस्ट जारी कर सकती है, जिसमें बाकी मंत्रियों में से कुछ के नाम शामिल होंगे।
उत्तराखंड में स्टार प्रचारक होंगे मोदी, योगी, शाह…भाजपा की सूची जारी!
देहरादून। विधानसभा चुनाव के लिए उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। बीजेपी की इस सूची में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह,रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा का नाम शामिल है। इसके साथ ही केंद्रीय सड़क…
पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें















