,

कोरोना वायरस की चपेट में आईं दृष्टि धामी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी…

मुंबई। कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में खौफ का माहौल है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

मुंबई। कोविड के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन के सामने आने के बाद से दुनियाभर में खौफ का माहौल है। महाराष्ट्र में कोरोना के मामले देशभर में सबसे ज्यादा हैं। अब तक कई बॉलीवुड सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अब मधुबाला फेम एक्ट्रेस दृष्टि धामी भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गई हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर इसकी जानकारी दी है।

दृष्टि ने लिखा है- तीसरी लहर से लड़ने के लिए मेरे साथ कुछ अच्छी चीजें कंपनी देने के लिए मौजूद हैं। सौभाग्य से मैं इन फूलों को सूंघ सकती हूं और चॉकलेट को इंजॉय कर सकती हूं।’ दृष्टि ने इसके साथ तस्वीर भी पोस्ट की है जिसमें टेबल पर फूलों का गुलदस्ता, ऑक्सीमीटर, टैबलेट, विक्स, चॉकलेट और कुछ पेपर्स रखे हुए हैं। 

https://www.instagram.com/p/CYRS18NMcMm/?utm_medium=copy_link

इस पोस्ट के बाद करण ग्रोवर, अरिजीत तनेजा, डिनो मोरिया जैसे सेलेब्स ने दृष्टि के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इतना ही नहीं उनके फैंस ने भी कामना कि वे जल्द ठीक हो जाएंगी।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

धामी को ‘मधुबाला एक इश्क एक जुनून’, ‘एक था राजा एक थी रानी’, ‘सिलसिला बदलते रिश्तों’ का जैसे टीवी शो में उनकी भूमिकाओं के लिए याद किया जाता है। दृष्टि आखिरी बार ‘द एम्पायर’ वेब सीरीज में नजर आईं थी जहां उन्होंने खानजादा बेगम की भूमिका निभाई थी। 

लेखक के बारे में

17 responses to “कोरोना वायरस की चपेट में आईं दृष्टि धामी, इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी…”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें