देहरादून। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की आधी आबादी यानी प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए आम आदमी पार्टी महिला सशक्तिकरण का नारा लगाकर चुनावी वैतरणी पार लगाना चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी, जिसमें हर घर में 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की घोषणा की गई है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी आज से सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड अभियान शुरू करने जा रही है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 350 मातृशक्ति संवाद कार्यक्रम होंगे। इसकी शुरुआत दिल्ली से आ रही आप नेत्री आतिशी करेंगी।
आप प्रदेश मीडिया सहप्रभारी उमा सिसोदिया के मुताबिक अभियान के तहत प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर महिलाओं से संवाद कर उन्हें केजरीवाल की चौथी गारंटी ‘महिलाओं को प्रति माह एक हजार रुपये मिलेंगे’ के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही महिलाओं का पंजीकरण भी किया जाएगा। उन्होंने बताया ये गारंटी महिला सशक्तिकरण के लिए इतिहास का सबसे बड़ा क़दम साबित होगी। शुक्रवार को हल्द्वानी और काशीपुर में महिलाओं से संवाद किया जाएगा। 25 दिसंबर को राजपुर, कैंट, विकासनगर और सहसपुर में कार्यक्रम होंगे। 26 दिसंबर को रायपुर, मसूरी और धर्मपुर विधानसभा क्षेत्र में महिला संवाद कार्यक्रम होंगे।
‘आप’ का ‘सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड’ अभियान आज से
देहरादून। आने वाले विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड की आधी आबादी यानी प्रदेश की महिलाओं को साधने के लिए आम आदमी पार्टी महिला सशक्तिकरण का नारा लगाकर चुनावी वैतरणी पार लगाना चाहती है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की चौथी गारंटी, जिसमें हर घर में 18 साल से अधिक आयु की महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














4 responses to “‘आप’ का ‘सशक्त महिला समृद्ध उत्तराखंड’ अभियान आज से”