Bhojpuri Song Katrina Ko Le Bhaga: कटरीना और विक्की की शादी पर रितेश पांडे ने बनाया गाना, सुनकर सलमान की हंसी छूट गई

आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के गानें खूब पसंद किए जाने लगे हैं। शादी पार्टियों में लोग जमकर इन गानों पर डांस करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे भोजपुरी गाने भी आ जाते हैं, जिनके लिरिक्स सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल ही में आज भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का गाना ‘सलमान खान’ यूट्यूब…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

2 minutes

पढ़ने का समय

आजकल भोजपुरी इंडस्ट्री के गानें खूब पसंद किए जाने लगे हैं। शादी पार्टियों में लोग जमकर इन गानों पर डांस करते हैं, लेकिन कई बार ऐसे भोजपुरी गाने भी आ जाते हैं, जिनके लिरिक्स सुनकर हंसी रोकना मुश्किल हो जाता है। अभी हाल ही में आज भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडे का गाना ‘सलमान खान’ यूट्यूब पर रिलीज हुआ था। इस गाने को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। अब इसी कड़ी में रितेश पांडे के गाने ‘सलमान खान’ का पार्ट 2 भी आज रिलीज हो गया है। इस गाने के बोल हैं ‘मेरी कटरीना को ले भागा कोई’, इसे पढ़कर ही आपको समझ में आ गया होगा कि ये गाना आपको खूब हंसाने वाला है।

ritesh_pandey_official

रितेश पांडे का गाना सलमान खान पार्ट 2 आज यूट्यूब पर रिलीज हो चुका है। इससे पहले रितेश पांडे ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें गाने की एक छोटी सी झलक दिखाई थी। इसी के साथ गाने के पोस्टर पर लिखा था,’कटरीना को ले भागा’। इस गाने की झलक आते ही कुछ ही समय में हजारों लोगो ने लाइक कर दिया था। फैंस को खूब पंसद आ रहा है।

इस गाने में देखा जा सकता है कि सबसे पहले सलमान यानी रितेश पांडे बाइक लेकर आते हैं और अपनी गर्लफ्रेंड के साथ घूमने जाते हैं, लेकिन फिर अचानक उनकी गर्लफ्रेंड की शादी किसी और से हो जाती है। इसके बाद रितेश गाना गाते हैं ‘मेरी कटरीना को ले भागा कोई’। इस गाने के बोल के साथ ही रितेश के एक्प्रेशन भी बहुत फनी थे।

विज्ञापन
उत्तराखंड: वित्तीय प्रबंधन में श्रेष्ठ प्रदर्शन

इस गाने में म्यूजिक भी ऐसा डाला गया है कि इसे गाने को सुनने के बाद हंसी रोकना मुश्किल है। कुल मिलाकर ये गाना हंसी का बूस्टर डोज है। इस गाने को रितेश पांडे ने गाया है, साथ ही एक्टर भी रितेश ही हैं। इस गाने के बोल विशाल भारती ने लिखे हैं और म्यूजिक छोटू रावत ने दिया है। इस गाने को सुनील रॉक ने कोरियोग्राफ किया है।

लेखक के बारे में

One response to “Bhojpuri Song Katrina Ko Le Bhaga: कटरीना और विक्की की शादी पर रितेश पांडे ने बनाया गाना, सुनकर सलमान की हंसी छूट गई”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें

ये खबरें भी पढ़ें