देहरादून। चुनावी साल में वित्तीय कठिनाइयों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में कोविड-19 से प्रभावित व्यवसायिक सेक्टरों से जुड़े लोगों के लिए कोविड राहत पैकेज लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में अब तक 5.40 लाख लाभार्थियों को 136 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव आनंद बद्र्धन की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी दी गई। अपर मुख्य सचिव ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को मुख्यमंत्री की घोषणाओं को भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक में पर्यटन विभाग की ओर से जानकारी दी गई कि पर्यटन व्यवसाय की विभिन्न गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों, टूर आपरेटर, बोट संचालन आदि से संबंधित 20810 लाभार्थियों को 13.39 करोड़ रुपये दिए गए हैं। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना और दीनदयाल होम स्टे योजना में 590 व्यक्तियों को ब्याज की प्रतिपूर्ति के रूप में 1.33 करोड़ की राशि अवमुक्त की गई है।
बैठक में बताया गया कि परिवहन विभाग के अंतर्गत 32486 सार्वजनिक वाहनों चालक-परिचालक और क्लीनर को आर्थिक सहायता के रूप में 6.68 करोड़, संस्कृति विभाग में 1030 सांस्कृतिक दलों को 21 लाख, शहरी विकास विभाग के अंतर्गत नौकुचियाताल, भीमताल, सातताल में पंजीकृत 420 बोट संचालकों को 42 लाख, महिला एवं बाल विकास विभाग में मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 2318 लाभार्थियों के लिए 2.79 करोड़ रुपये दिए गए हैं।
ग्राम्य विकास विभाग की ओर से बताया गया कि ग्रामीण आजीविका मिशन में 217526 स्वयं सहायता समूहों को ब्याज प्रतिपूर्ति के तौर पर 20.58 करोड़, ग्रामीण आजीविका मिशन के 65186 सीएलएफ को एकमुश्त अनुदान के रूप में 7.95 करोड़ और 459 ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारियों को 10 हजार की प्रोत्साहन राशि के तौर पर 45.90 करोड़ की धनराशि दी गई है।
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत 33297 आंगनबाड़ी व मिनी आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं और सहायिकाओं को एक हजार प्रति कार्मिक की दर से 3.33 करोड़, 33297 आंगनबाड़ी कार्मिकों को दो हजार प्रति कार्मिक की दर से 6.66 करोड़, स्वास्थ्य विभाग में 12529 आशा वर्कर को दो हजार प्रतिमाह की दर से 5 माह की राशि 12.53 करोड़, रक्षाबंधन पर 11983 आशा कार्यकत्र्ताओं को एक हजार की दर से 1.20 करोड़, युवा कल्याण विभाग के 1087 युवक मंगल दल व महिला मंगल दलों को छह माह की आर्थिक सहायता के रूप में 1.55 करोड़, राजस्व विभाग में 1347 पटवारी-लेखपाल, राजस्व निरीक्षक एवं नायब तहसीलदार को 10 हजार रुपये की एकमुश्त प्रोत्साहन राशि के रूप में 1.34 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं।
5.40 लाख लोगों मिला सीएम धामी के कोविड राहत पैकेज का लाभ
देहरादून। चुनावी साल में वित्तीय कठिनाइयों के बीच मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा राज्य में कोविड-19 से प्रभावित व्यवसायिक सेक्टरों से जुड़े लोगों के लिए कोविड राहत पैकेज लाया जा रहा है। इसके अंतर्गत प्रदेश में अब तक 5.40 लाख लाभार्थियों को 136 करोड़ रुपये की धनराशि वितरित की जा चुकी है। अपर मुख्य सचिव आनंद…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHARDHAM CHAR DHAM CM DHAMI CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN JOBS KANWAR YATRA 2022 KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













