देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार फिर से राजधानी देहरादून की निरंजनपुर मंडी में सिर्फ उन्हीं आढ़तियों, व्यापारियों, मजदूरों व पल्लेदारों के साथ-साथ खरीदारी करने वालों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना के टीके के दोनों डोज लगे होने के साथ ही चेहरे पर मास्क लगाया हो। कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर मंडी समिति प्रशासन की ओर से यह एहतियाती कदम उठाया है। मंडी समिति उपनिदेशक की ओर से आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष को पत्र लिखकर आढ़तियों और व्यापारियों के मास्क पहनने और टीके के दोनों डोज लगवाने के बाद प्रवेश सुनिश्चित करने को कहा है। मंडी समिति उपनिदेशक विजय थपलियाल ने बताया कि अब जबकि कोरोना का संक्रमण दोबारा तेजी से फैल रहा है और एक दिन पूर्व प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में मंडी समिति में की गई जांच में कई आढ़ती, व्यापारी, पल्लेदार और मजदूर बगैर मॉस्क के पकड़े गए थे। ऐसे में अब मंडी समिति में कोरोना के दोनों टीके की डोज लगवाने और मास्क का इस्तेमाल करने वाले आढ़तियों और कारोबारियों के ही प्रवेश की अनुमति होगी। जिन आढ़तियों और व्यापारियों ने कोरोना टीके की दोनों डोज नहीं लगवाई है उन्हें किसी भी सूरत में मंडी समिति में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। ऐसे आढ़तियों और व्यापारियों को मंडी समिति के गेट से ही वापस लौटाया जाएगा। उप निदेशक विजय थपलियाल ने बताया कि अधीनस्थ अधिकारियों को आदेश जारी किए गए हैं कि वे मंडी समिति के गेट पर ही आढ़तियों और व्यापारियों के कोरोना के दोनों टीके के कागजात चेक करने व मास्क लगाने वाले आढ़तियों, व्यापारियों को ही मंडी परिसर के भीतर दाखिल होने दें।
मंडी समिति में गाड़ियों की ऑड-इवन व्यवस्था लागू…
उपनिदेशक विजय थपलियाल ने बताया कि कोरोना के मद्देनजर मंडी परिसर में गाड़ियों को लेकर ऑड- इवन व्यवस्था लागू की गई है। सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को जहां इवन नंबर की गाड़ियों को प्रवेश की अनुमति जाएगी। वही मंगल, बृहस्पातिवार और शनिवार को इवन नंबर की गाड़ियों की प्रवेश की अनुमति होगी। ऑड- इवन प्रावधान तोड़ने वाले व्यापारियों और गाड़ी संचालकों के खिलाफ ही नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
मजदूरों को मुफ्त में मिलेगा मास्क…
मंडी समिति में काम करने वाले हजारों मजदूरों, पल्लेदारों को कोरोना संक्रमण से बचाया जा सके इसके लिए मंडी समिति प्रशासन की ओर से पल्लेदारों और मजदूरों को मुफ्त में मास्क मुहैया कराया जाएगा। इतना ही नहीं यह भी सुनिश्चित कराया जाएगा कि सभी मजदूर और पल्लेदार मॉस्क का इस्तेमा
उत्तराखंड : निरंजनपुर सब्जी मंडी में एंट्री के लिए नई गाइडलाइन जारी!
देहरादून। उत्तराखंड में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए एक बार फिर से राजधानी देहरादून की निरंजनपुर मंडी में सिर्फ उन्हीं आढ़तियों, व्यापारियों, मजदूरों व पल्लेदारों के साथ-साथ खरीदारी करने वालों को प्रवेश की अनुमति दी जाएगी, जिन्होंने कोरोना के टीके के दोनों डोज…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें














3 responses to “उत्तराखंड : निरंजनपुर सब्जी मंडी में एंट्री के लिए नई गाइडलाइन जारी!”