, ,

देहरादून में जनवरी से खेले जाएंगे विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच

बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए फिक्चर जारी कर दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इसमें ग्रुप बी के लीग मैच कराने का जिम्मा सीएयू को मिला है। लीग मैच…

Khabri Bhula Avatar

द्वारा

1 minute

पढ़ने का समय

बीसीसीआइ के घरेलू सत्र में विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप बी के मुकाबले उत्तराखंड में खेले जाएंगे। बीसीसीआइ ने विजय मर्चेंट ट्रॉफी के लिए फिक्चर जारी कर दिया है। क्रिकेट एसोसिएशन आफ उत्तराखंड (सीएयू) के सचिव महिम वर्मा ने बताया कि इसमें ग्रुप बी के लीग मैच कराने का जिम्मा सीएयू को मिला है। लीग मैच नौ जनवरी से 22 जनवरी 2022 के बीच देहरादून में खेले जाएंगे।

मुकाबले के लिए तीन जनवरी को सभी टीमें देहरादून पहुंचेगी। जिसके बाद तीन से छह जनवरी तक खिलाड़ी क्वारंटाइन रहेंगे। सात व आठ जनवरी को अभ्यास सत्र में हिस्सा लेंगे और नौ जनवरी से लीग मैच खेले जाएंगे। विजय मर्चेंट ट्रॉफी के ग्रुप बी के मैच पुडुचेरी, उत्तराखंड, मिजोरम, बिहार और चंडीगढ़ के बीच खेले जाएंगे। 

लेखक के बारे में

2 responses to “देहरादून में जनवरी से खेले जाएंगे विजय मर्चेंट ट्रॉफी के मैच”

विज्ञापन
उत्तराखंड में अग्निवीरों को समूह-ग की वर्दीधारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण
विज्ञापन
उत्तराखंड सरकार: क्षेत्रीय भाषा की फिल्मों को 50% तक सब्सिडी

पुरानी खबरें खोजें

वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें