देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लापता हुए तीन पोर्टर के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों पोर्टर आईटीबीपी की टीम के साथ सीमा पर लंबी दूरी गश्त के लिए रवाना हुए थे। जो वापसी के दौरान रास्ता भटक गए। पोर्टरों के शव आइटीबीपी की नीलापानी चौकी से डेढ़ किलोमीटर दूर सीमा की ओर बर्फ में दबे मिले। शवों के बरामद होने की सूचना आईटीबीपी प्रशासन ने हर्षिल थाने में दी। शवों को उत्तरकाशी लाया जाएगा। जहां पोस्टपार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बता दें, बीते 15 अक्टूबर को आईटीबीपी की टीम चार पोर्टरों के साथ नियमित गश्ती के लिए भारत चीन सीमा पर स्थित नीला पानी चौकी से सीमा के लिए रवाना हुई थी। वापसी के दौरान बर्फबारी के चलते पोर्टर राजेंद्र सिंह (25) पुत्र बृजमोहन निवासी स्यूणा, सिरोर तहसील भटवाड़ी, संजय सिंह (24) पुत्र दिलबर सिंह निवासी चिवां, नाल्ड तहसील भटवाड़ी और दिनेश चौहान (23) पुत्र भारत सिंह चौहान निवासी भटवाड़ी गश्ती टीम से बिछड़ गए। चौथा पोर्टर गश्ती टीम के साथ नीलापानी चौकी लौटा। तीनों पोर्टरों की तलाश में 18 अक्टूबर को पांच अन्य पोर्टर भेजे गए थे। लापता पोर्टरों की खोजबीन के दौरान तीनों पोर्टरों के शव चौकी से मात्र डेढ किमी दूर बुधवार शाम को मिले। तीनों के शव को नेलांग पोस्ट पर पहुंचाया गया है। साथ ही आइटीबीपी की ओर से इन पोर्टरों के परिजनों को बुधवार देर शाम को सूचना दे दी गई।
भारत-चीन सीमा पर लापता हुए तीन पोर्टरों की मौत, शव बरामद
देहरादून। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारत-चीन अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लापता हुए तीन पोर्टर के शव बरामद कर लिए गए हैं। तीनों पोर्टर आईटीबीपी की टीम के साथ सीमा पर लंबी दूरी गश्त के लिए रवाना हुए थे। जो वापसी के दौरान रास्ता भटक गए। पोर्टरों के शव आइटीबीपी की नीलापानी चौकी से डेढ़ किलोमीटर दूर…

पिछली खबर
अगली खबर
ताज़ा खबरें

हमसे जुड़ें
श्रेणियाँ
अल्मोड़ा उत्तरकाशी ऊधमसिंह नगर खेल चंपावत चमोली टिहरी गढ़वाल देश देहरादून नैनीताल पिथौरागढ़ पौड़ी गढ़वाल बागेश्वर मनोरंजन राजनीति राज्य रुद्रप्रयाग सामान्य हरिद्वार
टैग
ACCIDENT BADRINATH CAR ACCIDENT CHAMOLI CHAMPAWAT CHAR DHAM CHARDHAM CM PUSHKAR SINGH DHAMI CRIME CRIME NEWS dehradun DHAN SINGH RAWAT EDUCATION GOVT. JOBS HALDWANI HARIDWAR health HEAVY RAIN INDIAN ARMY JOBS KEDARNATH LANDSLIDE MUSSOORIE NAINITAL PAURI GARHWAL PITHORAGARH PM MODI RAIN RISHIKESH ROAD ACCIDENT RUDRAPRAYAG SNOWFALL STF STUDENT TEHRI UKPSC UKSSC SCAM UKSSSC UTTARAKHAND UTTARAKHAND DEHRADUN UTTARAKHAND GOVT UTTARAKHAND POLICE UTTARAKHAND WEATHER UTTARKASHI UTTRAKHAND GOVERNMENT
पुरानी खबरें खोजें
वर्षों की खबरें और ब्रेकिंग रिपोर्ट यहाँ खोजें













